इन 10 राज्यों में है कोरोना संक्रमण के 73 प्रतिशत है मामले, महाराष्ट्र अभी भी पहले नंबर पर

इन 10 राज्यों में है कोरोना संक्रमण के 73 प्रतिशत है मामले, महाराष्ट्र अभी भी पहले नंबर पर

इन 10 राज्यों में है कोरोना संक्रमण के 73 प्रतिशत है मामले, महाराष्ट्र अभी भी पहले नंबर पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: May 3, 2021 9:37 am IST

नयी दिल्ली: देश भर में एक दिन में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के 3,68,147 मामलों में से 73.78 प्रतिशत मामले बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 10 राज्यों से सामने आए हैं जबकि दैनिक संक्रमण दर भी बढ़कर 21.19 फीसद हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Read More: थाने में कोरोना ब्लास्ट! 9 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, इधर रायपुर में SP ऑफिस में पदस्थ ASI की मौत

मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 56,647 मामले सामने आए। इसके अलावा कर्नाटक में 37,733 जबकि केरल में 31,959 मामले सामने आए। महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और राजस्थान 10 राज्यों की सूची में शामिल अन्य राज्य हैं। भारत में उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 34,13,642 हो गई है, जो अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या का 17.13 प्रतिशत है। एक दिन में उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 63,998 का इजाफा हुआ है।

Read More: चुनाव खत्म होते ही लॉकडाउन की ओर बढ़ने लगा देश ? कई राज्यों ने की घोषणा

भारत में फिलहाल जितने उपचाराधीन रोगी हैं उनमें से 81.46 प्रतिशत महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, केरल, राजस्थान, गुजरात, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार और हरियाणा में हैं। मंत्रालय ने कहा, ”राष्ट्रीय मृत्यु दर में गिरावट देखी जा रही है, जो फिलहाल 1.10 प्रतिशत है।” इसके अलावा, 24 घंटे के दौरान 3,417 रोगियों की मौत हुई है।

Read More: केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत की बेटी योगिता का निधन, कोरोना होने के बाद चल रहा था इलाज, हार्ट अटैक से हुआ निधन

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 669 रोगियों की मौत हुई। दिल्ली में 407 और उत्तर प्रदेश में 288 रोगियों की जान चली गई। भारत में सोमवार तक 29.16 करोड़ कोविड-19 जांच की जा चुकी हैं। देश में 24 घंटे में 3,00,732 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 1,62,93,003  हो गई है। इनमें से 73.49 प्रतिशत लोग 10 राज्यों में संक्रमण से उबरे हैं।

Read More: लॉकडाउन में शराब नहीं मिला तो पी गए स्प्रिट, एक-एक कर तीन युवकों ने तोड़ा दम, चौथा युवक जूझ रहा जिंदगी और मौत से


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"