देश में अब तक 9.40 करोड़ से अधिक लोगों दी गई कोरोना वैक्सीन की खुराक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी
देश में अब तक 9.40 करोड़ से अधिक लोगों दी गई कोरोना वैक्सीन की खुराक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी
नयी दिल्ली, (भाषा) देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 9.40 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
Read More News: ‘लालगढ़’ से लौट आया CRPF जवान, नक्सलियों ने की जनआदलत, रस्सी से बंधे हुए थे राकेश्वर सिंह..
रात आठ बजे की रिपोर्ट के अनुसार अब तक टीके की कुल 9,40,96,689 खुराक दी जा चुकी हैं।
Read More News: ऑक्सीजन, रेमडेसिविर पर संग्राम! दर-दर भटकने को मजबूर हैं मरीजों के परिजन
इनमें टीके की पहली खुराक लेने वाले 89,74,122 स्वास्थ्य कर्मी और दूसरी खुराक लेने वाले 54,48,206 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं।
Read More News: राकेश्वर की रिहाई! जवान के ‘लालगढ़’ से वापसी पर छाई खुशी
इसके अलावा अग्रिम मोर्चे के 98,09,525 कर्मियों को पहली खुराक और 45,41,636 कर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
मंत्रालय ने बताया कि 45 साल से 59 साल के बीच की उम्र के 2,59,55,762 लाभार्थियों को पहली खुराक और इसी आयु वर्ग के 5,20,339 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
Read More News: ओडिशा से छत्तीसगढ़ आने-जाने वाली सभी बसों पर लगा प्रतिबंध, निर्देश जारी
इसके अलावा 60 वर्ष की आयु से अधिक के 3,74,95,435 लाभार्थियों को पहली और 13,51,664 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
Read More News: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 94 कोरोना मरीजों की मौत, 10652 नए संक्रमितों की पुष्टि

Facebook


