दिल्ली के गोविंदपुरी में मां-बेटे की हत्या, लूटपाट का संदेह

Ads

दिल्ली के गोविंदपुरी में मां-बेटे की हत्या, लूटपाट का संदेह

  •  
  • Publish Date - May 21, 2026 / 11:20 AM IST,
    Updated On - May 21, 2026 / 11:20 AM IST

नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में बुधवार देर रात 38 वर्षीय महिला और उसके 13 वर्षीय बेटे की घर के अंदर चाकू से हमलाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को जानकारी देते हुए कहा कि वारदात के पीछे लूटपाट की आशंका है।

मृतकों की पहचान शारदा साहू और सातवीं कक्षा के छात्र उनके बेटे के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना रात एक बजकर 11 मिनट पर मिली।

दक्षिण-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हेमंत तिवारी ने बताया कि फल व सब्जियां बेचने का काम करने वाले शिकायतकर्ता विष्णु साहू रात करीब साढ़े 12 बजे जब घर पहुंच तो मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला।

अधिकारी ने बताया कि घर के अंदर प्रवेश करने पर उन्हें अपनी पत्नी और बेटे के शव मिले, जिन पर चाकू से वार के कई निशान थे।

पुलिस का कहना है कि घर की अलमारियों से कुछ नकदी और आभूषण गायब थे, ऐसे में अंदेशा है कि लूटपाट के मकसद से हत्या की गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना करने और साक्ष्य जुटाने के लिए अपराध शाखा व फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया।

पुलिस ने हत्या और चोरी का मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच के लिए कई टीम गठित की है।

भाषा नोमान वैभव खारी

खारी