Sex Racket Busted | Photo Credit: AI
हजारीबाग: Sex Racket Busted देश में सेक्स रैकेट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बड़े शहरों के बाद अब कस्बों और छोटे इलाकों में भी देह व्यापार तेजी से फैलता नजर आ रहा है। पुलिस लगातार इस काला कारोबार पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई कर रही है। अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। इसके बावजूद यह नेटवर्क नए-नए तरीकों से दोबारा सक्रिय हो जाता है। इसी बीच पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जिसमें पुलिस ने मालिक समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
Hotel Sex Racket मिली जानकारी के अनुसार, मामला हजारीबाग शहर के सिंदूर चौक स्थित होटल यमुना पैलेस का है, जहां अवैध रूप से सेक्स रैकेट का कारोबार चल रहा था। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ होटल में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने होटल मालिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया।
कार्रवाई के दौरान होटल से तीन युवकों और दो युवतियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कमरों से फटे हुए कंडोम रेपर, कंडोम के डिब्बे और आगंतुक पंजी भी जब्त किया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को सूचना मिली थी कि होटल संचालक दलालों के साथ मिलकर विभिन्न क्षेत्रों से युवतियों को बुलाकर होटल के कमरों में अवैध देह व्यापार संचालित करा रहा है। आरोप है कि इस धंधे के जरिए अवैध वसूली की जा रही थी, जिससे आसपास के इलाके का माहौल भी खराब हो रहा था। फिलहाल पुलिस ने सभी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है।