चेन्नई, 21 मई (भाषा) इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के शीर्ष नेता के.एम. कादेर मोहिदीन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होगी।
पार्टी की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मोहिदीन ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी ने विजय सरकार का हिस्सा बनने का फैसला किया है।
उन्होंने यह भी बताया कि आईयूएमएल ने अपने विधायक ए.एम. शाहजहां को कैबिनेट में शामिल करने की सिफारिश करने का भी निर्णय लिया है।
शाहजहां पापनासम विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं।
भाषा
खारी मनीषा
मनीषा