सरकारी बस की चपेट में आकर मां-बाप और बच्चे की मौत

Ads

सरकारी बस की चपेट में आकर मां-बाप और बच्चे की मौत

  •  
  • Publish Date - May 2, 2023 / 03:53 PM IST,
    Updated On - May 2, 2023 / 03:53 PM IST

जयपुर, दो मई (भाषा) राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को राज्य सड़क परिवहन निगम की बस की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति और उनके 10 वर्षीय बेटे की मौत हो गई।

थानाधिकारी राजकुमार नायक ने बताया कि बडेसरा फैक्ट्री के पास बस की चपेट में आने से बाइक सवार फकरुदीन (45) उनकी पत्नी समीम (40) और बेटे अली (10) की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि बस जयपुर से रवाना होकर शाहपुरा भीलवाड़ा होते हुए उदयपुर जा रही थी जबकि बाइक सवार तीनों लोग शाहपुरा की ओर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। इस संबंध में बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी संतोष

संतोष