तेजरफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मोटरसाइकिल सवार की मौत

Ads

तेजरफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मोटरसाइकिल सवार की मौत

  •  
  • Publish Date - October 9, 2021 / 08:17 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

जींद (हरियाणा), नौ अक्टूबर (भाषा) हरियाणा के जींद में रजाना कलां गांव के निकट शनिवार को तेजरफ्तार ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार गांव रजाना कलां के निकट जींद-सफीदों मार्ग पर तेजरफ्तार ट्रक ने सफीदों की तरफ से आ रही बाइक को टक्कर मार दी जिससे उसपर सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोडकर भाग गया।

पुलिस के मुताबिक मृतक व्यक्ति की पहचान उसकी जेब से मिले कागजातों के आधार पर की गयी है और वह कंडेला गांव का निवासी मोनू था। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पिल्लूखेडा थाना पुलिस ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं राजकुमार

राजकुमार