एटा में सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार महिला की मौत

Ads

एटा में सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार महिला की मौत

  •  
  • Publish Date - September 20, 2026 / 01:13 PM IST,
    Updated On - September 20, 2026 / 01:13 PM IST

एटा (उप्र), 20 सितंबर (भाषा) एटा जिला मुख्यालय के कोतवाली नगर क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उस पर सवार एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान बागवाला थाना क्षेत्र के मैनाथर गांव की निवासी शिवानी (21) के तौर पर हुई है।

पुलिस ने बताया कि शिवानी शनिवार रात अपने पति अजय और सास के साथ अपनी छह महीने की बीमार बेटी के लिए दवा लेने जा रही थी। जब वे कोतवाली नगर इलाके में मंडी गेट के पास पहुंचे तो अचानक उनकी मोटरसाइकिल के सामने एक वाहन आ गया। उस वाहन से बचने की कोशिश में मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और शिवानी सड़क पर गिर गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और महिला को जिला मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कोतवाली नगर के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धर्मेंद्र पवार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और आगे की जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

एसएचओ ने बताया कि हादसे के समय मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे और वाहन का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ।

भाषा सं आनन्द रंजन सुरभि

सुरभि