दिल्ली के बाहरी इलाके में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, ट्रक चालक गिरफ्तार

Ads

दिल्ली के बाहरी इलाके में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, ट्रक चालक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 7, 2026 / 03:26 PM IST,
    Updated On - April 7, 2026 / 03:26 PM IST

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) दिल्ली के बाहरी इलाके पश्चिम विहार पूर्व में एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ट्रक के चालक ने घटना के बाद भागने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार, सोमवार रात पश्चिम विहार पूर्व थाने में पंजाबी बाग से पीरागढ़ी चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना के संबंध में पीसीआर कॉल आई।

पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उन्हें पीरागढ़ी कैंप निवासी कृष्ण मोहन सड़क पर मृत मिला। अधिकारी ने बताया कि उसकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हालत में घटनास्थल पर मिली।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने थोड़ी दूरी पर ही ट्रक को रोका। चालक को मौके पर ही पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसकी पहचान सौरभ कुमार (26) के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि मोहन की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिवार को सूचित कर दिया गया है। मामला दर्ज किया जा रहा है और घटनाओं के क्रम का सटीक पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान नोमान मनीषा

मनीषा

शीर्ष 5 समाचार