मप्र के खाद्यान्न व्यापारी से राजस्थान में 28 लाख रुपये लूटे
मप्र के खाद्यान्न व्यापारी से राजस्थान में 28 लाख रुपये लूटे
कोटा, 11 नवंबर (भाषा) राजस्थान के झालावाड़ जिले में अज्ञात व्यक्तियों ने खाद्यान्न व्यापारी से कथित रूप से 28 लाख रुपये लूट लिए। घटना के वक्त पीड़ित अनाज मंडी से लौट रहा था।
पुलिस सूत्रों ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि मध्य प्रदेश के आगर जिला निवासी 38 वर्षीय मनीष जैन के साथ बृहस्पतिवार शाम को तब लूटपाट हुई जब वह चौमहला अनाज मंडी में अपनी सोयाबीन की फसल बेचने के बाद पैसा लेकर घर लौट रहे थे।
उन्होंने कहा कि वारदात झालावाड़ जिले के उन्हैल थाना क्षेत्र में हुई।
उन्हैल के थाना प्रभारी मोहनलाल बैरवा ने बताया कि जैन की शिकायत के बाद पुलिस लुटेरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
भाषा
नोमान नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


