Kakoli Ghosh Dastidar On Mahua Moitra: बागी सांसदों को गद्दार कहने पर भड़कीं काकोली घोष, महुआ मोइत्रा को दिया करारा जवाब, कह दी ये बड़ी बात

Ads

Kakoli Ghosh Dastidar On Mahua Moitra: टीएमसी में बढ़ते राजनीतिक विवाद के बीच काकोली घोष दस्तीदार ने महुआ मोइत्रा के बयान पर तीखा पलटवार किया।

  •  
  • Publish Date - June 9, 2026 / 12:47 PM IST,
    Updated On - June 9, 2026 / 12:50 PM IST

Kakoli Ghosh Dastidar On Mahua Moitra/AI Generated Image

HIGHLIGHTS
  • सांसद काकोली घोष दस्तीदार और महुआ मोइत्रा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है
  • महुआ मोइत्रा ने बागी सांसदों को "गद्दार" और "लालची" बताते हुए इस्तीफा देकर दोबारा चुनाव लड़ने की चुनौती दी
  • काकोली घोष ने कहा कि महुआ मोइत्रा वास्तविक जनाधार वाली नेता नहीं हैं और सिर्फ सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं

Kakoli Ghosh Dastidar On Mahua Moitra: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में सत्ता गंवाने के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में बागवत की बयार चल रही है। पहले विधायकों के बाद अब सांसदों ने भी बगावत करते हुए एनडीए का समर्थन किया है। सांसद काकोली घोष दस्तीदार समेत लगभग 20 तृणमूल सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर एनडीए का हिस्सा बनने की अपनी इच्छा ऑफिशियली बताने का फैसला किया है। वही, इस मामले में तृणमूल कांग्रेस सांसदों की बगावत पर सांसद महुआ मोइत्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी, जिस पर सांसद काकोली घोष ने भड़कते हुए पलटवार किया है।

सांसदों की बगावत पर मोइत्रा तीखी प्रतिक्रिया

महुआ मोइत्रा (Kakoli Ghosh Dastidar On Mahua Moitra) ने टीएमसी सांसदों की बगावत पर कहा कि सांसद 2024 में टीएमसी के टिकट पर जीते थे। जनादेश NDA के लिए नहीं था। पीली पैंट वाले सभी लालची, मतलबी, गद्दार अब बीजेपी में शामिल हो जाएं- अपनी सीटों से इस्तीफा दें और बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ें। देखते हैं आप कितने बड़े हीरो हैं।

 

मोइत्रा तो कोई राजनेता ही नहीं हैं: काकोली घोष

मोइत्रा के बयान का पलटवार करते हुए काकोली घोष (Kakoli Ghosh Dastidar On Mahua Moitra) ने बड़ा हमला बोला है, घोष ने कहा कि महुआ मोइत्रा तो कोई राजनेता ही नहीं हैं, विदेश में बैठकर ट्वीट करने वाली महिला का तब जन्म भी नहीं हुआ होगा। TMC की बागी सांसद काकोली घोष ने कहा कि TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने एक दिन पहले ही पार्टी के बागी सांसदों को निशाना बनाते हुए उन्हें गद्दार और लालची बताया था।

ये भी पढ़ें

 

महुआ मोइत्रा ने बागी सांसदों पर क्या टिप्पणी की?

महुआ मोइत्रा ने कहा कि जो सांसद टीएमसी के टिकट पर जीतकर आए हैं, उन्हें एनडीए का समर्थन करने से पहले इस्तीफा देकर दोबारा चुनाव लड़ना चाहिए।

काकोली घोष दस्तीदार ने महुआ मोइत्रा के बयान पर क्या जवाब दिया?

काकोली घोष ने महुआ मोइत्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कोई बड़ी राजनेता नहीं हैं और सोशल मीडिया के जरिए राजनीति करती हैं।

टीएमसी में बगावत की चर्चा क्यों हो रही है?

कुछ सांसदों द्वारा पार्टी नेतृत्व से असंतोष जताने और एनडीए के समर्थन की खबरों के बाद राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।

काकोली घोष दस्तीदार कौन हैं?

Kakoli Ghosh Dastidar तृणमूल कांग्रेस की वरिष्ठ सांसद रही हैं और लंबे समय से पश्चिम बंगाल की राजनीति में सक्रिय हैं।

महुआ मोइत्रा कौन हैं?

Mahua Moitra तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख सांसदों में शामिल हैं और अपने मुखर बयानों के लिए जानी जाती हैं।