मप्र : कार के पेड़ से टकराने से वन विभाग के तीन कर्मचारियों की मौत

मप्र : कार के पेड़ से टकराने से वन विभाग के तीन कर्मचारियों की मौत

मप्र : कार के पेड़ से टकराने से वन विभाग के तीन कर्मचारियों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: November 27, 2022 7:46 pm IST

खंडवा (मप्र), 27 नवंबर (भाषा) मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में रविवार को एक कार के पेड़ से टकरा जाने से वन विभाग के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।

पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि यह घटना खंडवा जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर पिपलौद पुलिस थानाक्षेत्र के ग्राम कुमठा के पास दोपहर एक बजे के आसपास हुई।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में मध्य प्रदेश वन विभाग के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि कार का चालक घायल हो गया। वहीं, मुख्य वन संरक्षक आर के राय ने बताया कि मृतकों में एक रेंजर और दो वनरक्षक शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त ये लोग अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सिंगाजी वन परिक्षेत्र से नेपानगर के नावरा वन परिक्षेत्र जा रहे थे। राय ने बताया कि यह हादसा एक गाय को बचाने के चक्कर में हुआ।

भाषा सं रावत अमित

अमित


लेखक के बारे में