छोटे कारोबारियों को दिवाली गिफ्ट, 59 मिनट में मिलेगी एक करोड़ तक के लोन को मंजूरी
छोटे कारोबारियों को दिवाली गिफ्ट, 59 मिनट में मिलेगी एक करोड़ तक के लोन को मंजूरी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए एक घंटे से भी कम वक्त में एक करोड़ रुपये तक के लोन की योजना का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इन उद्यमों के लिए उनकी सरकार ने 12 बड़े और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिनका काफी असर दिख रहा है। पीएम ने ईज ऑफ डूइंग बिजनस रैकिंग में भारत की उछाल की तारीफ की और इसे अविश्वसनीय बताया।
दिल्ली के विज्ञान भवन में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के लिए सरकार की सपोर्ट एंड आउटरीच इनिशटिव कार्यक्रम लॉन्चिंग के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 59-मिनट लोन पोर्टल की लॉन्चिंग का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल से लघु और मध्यम उद्यमों के लिए 59 मिनट के भीतर 1 करोड़ रुपए तक के लोन की स्वीकृति मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें : बोफोर्स केस, सीबीआई की दोबारा जांच की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने एमएसएमई सेक्टर को ताकत देने के लिए 12 नीतियां तय की हैं। उन्होंने इन नीतियों को 'दिवाली गिफ्ट' बताया और कहा कि इन नीतियों से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए पूंजी/क्रेडिट तक पहुंच बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इन नीतियों से इस सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार पैदा होंगे। 59 मिनट में 1 करोड़ रुपए तक लोन की योजना भी इन 12 नीतियों में शामिल है।
यह भी पढ़ें : NEET 2019 का रजिस्ट्रेशन शुरू,अंतिम तारीख 30 नवंबर 2018
पीएम मोदी ने कहा कि इस सेक्टर की वजह से भारत एक इकानॉमिक पावरहाउस बन चुका है। बता दें कि यह आउटरीच प्रोग्राम 100 दिनों तक चलेगा और इसके तहत देशभर के 100 जिलों को कवर किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने ईज ऑफ डूइंग बिजनस रैकिंग में भारत के छलांग को अविश्वसनीय बताया। प्रधानमंत्री ने कहा, 'भारत ने वह कर दिखाया है, जिसकी लोगों ने कल्पना भी नहीं की थी।...ईज ऑफ डूइंग बिजनस रैकिंग में अब टॉप-50 में आना बहुत दूर नहीं है।' बता दें कि विश्व बैंक द्वारा जारी ईज ऑफ डूइंग बिजनस रैकिंग 2018 में भारत 23 रैकिंग की उछाल के साथ 77वें स्थान पर पहुंच चुका है।
वेब डेस्क, IBC24
लेखक के बारे में
Web Title: छोटे कारोबारियों को दिवाली गिफ्ट, 59 मिनट में मिलेगी एक करोड़ तक के लोन को मंजूरी

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pm