Mumbai Airport Fire: एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 के अंदर लगी भीषण आग, बंद हुए गेट और ठप हुआ इंटरनेट, यात्रियों में दहशत
एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 के अंदर लगी भीषण आग, बंद हुए गेट और ठप हुआ इंटरनेट, Mumbai Airport Fire Latest Updates
मुंबई: Mumbai Airport Fire: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 के अंदर आग लगने की घटना सामने आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका जताई जा रही है।
Mumbai Airport Fire: घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एहतियात के तौर पर टर्मिनल के भीतर मौजूद यात्रियों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा मानकों की समीक्षा भी की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
इन्हें भी पढ़े:-
- DC vs GT Highlights: सेंकंड लास्ट गेंद में ‘हीरो’ से ‘विलेन’ बने डेविड मिलर, इस गलती से दिल्ली को करना पड़ा हार का सामना, महज एक रन से जीती गुजरात की टीम
- Vande Bharat: परीक्षा में ‘अल्लाह’ वाला सवाल, महाकाल की नगरी में ‘ईमान’ की परीक्षा! सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के पेपर पर भारी बवाल
- Raipur Crime News: राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद, इस इलाके में एक बार फिर हुई चाकूबाजी, एक ही दिन दो वारदातों से लोगों में दहशत

Facebook


