Congress Leader Murder News | Photo Credit: IBC24
धारवाड़: Congress Leader Murder News कर्नाटक के धारवाड़ में एक युवा कांग्रेस नेता की अज्ञात हमलावरों ने उनके घर में घुसकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि मृतक की पहचान फिरोज पठान (Firoz Pathan Muder News) के रूप में हुई है। यह घटना शुक्रवार देर रात हाशमीनगर इलाके में पठान के घर पर हुई, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई।
Murder of Congress Leader Firoz Pathan पुलिस के अनुसार, चार अज्ञात हमलावर उनके घर में घुसे और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिससे जांच में अहम सुराग मिल रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही उपनगरीय पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। हत्या के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच शुरू कर दी है।