नगालैंड को मध्यम दर्जे का सूखा प्रभावित राज्य घोषित किया गया

नगालैंड को मध्यम दर्जे का सूखा प्रभावित राज्य घोषित किया गया

नगालैंड को मध्यम दर्जे का सूखा प्रभावित राज्य घोषित किया गया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: February 9, 2022 4:41 pm IST

कोहिमा, नौ फरवरी (भाषा) नगालैंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सितंबर 2021 से इस वर्ष मार्च तक, छह महीने के लिए पूरे राज्य में ‘मध्यम दर्जे का सूखा’ घोषित किया है।

एनएसडीएमए ने बारिश में कमी और कम उपज की स्थिति के कारण मध्यम दर्जे का सूखा घोषित किया है। सूचना और जनसंपर्क विभाग की ओर से मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया कि एनएसडीएमए ने संबंधित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों के उपायुक्तों और अध्यक्षों की रिपोर्ट का भी संज्ञान लिया।

भाषा यश उमा

उमा


लेखक के बारे में