कार एवं अन्य वाहन की भिड़ंत में नागपुर के एक श्रद्धालु की मौत, नौ अन्य घायल
कार एवं अन्य वाहन की भिड़ंत में नागपुर के एक श्रद्धालु की मौत, नौ अन्य घायल
जयपुर, 11 मार्च (भाषा) राजस्थान में नागौर जिले में सालासर रोड पर गोशाला के पास बुधवार को एक कार और अन्य वाहन के बीच भिड़ंत हो जाने एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार नागपुर के ये लोग कार से सालासर बालाजी के दर्शन करने जा रहे थे, उसी दौरान सीकर से डीडवाना की ओर आ रहे तेज रफ्तार मालवाहक वाहन से उनकी कार की टक्कर हो गई।
पुलिस का कहना है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मालवाहक वाहन सड़क पर पलट गया।
पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को राजकीय बागड़ जिला अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने बताया कि कार में दस लोग और लोडिंग वाहन में एक व्यक्ति सवार था।
पुलिस के मुताबिक इस हादसे में कार सवार नागपुर (महाराष्ट्र) निवासी महादेव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए।
भाषा बाकोलिया राजकुमार
राजकुमार

Facebook


