एनएआई ने भुवनेश्वर विस्फोट मामले की जांच उसे सौंपे जाने का अनुरोध किया

एनएआई ने भुवनेश्वर विस्फोट मामले की जांच उसे सौंपे जाने का अनुरोध किया

एनएआई ने भुवनेश्वर विस्फोट मामले की जांच उसे सौंपे जाने का अनुरोध किया
Modified Date: April 7, 2026 / 12:47 am IST
Published Date: April 7, 2026 12:47 am IST

भुवनेश्वर, छह अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पुलिस से औपचारिक रूप से सोमवार को अनुरोध किया कि जनवरी में भुवनेश्वर में हुए उस विस्फोट की जांच उसे सौंपी जाए, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी ने पुलिस आयुक्त एस. देवदत्त सिंह को पत्र लिखकर मामले को उसे सौंपने का अनुरोध किया है ताकि 27 जनवरी को एयरफील्ड थाना क्षेत्र के आजाद नगर में हुए विस्फोट में संभावित आतंकवादी पहलू की विस्तृत जांच की जा सके।

उन्होंने कहा कि एनआईए इस बात की जांच करना चाहता है कि कहीं इस विस्फोट के तार किसी बड़े आपराधिक गिरोह से तो नहीं जुड़े हैं और वह यह भी पता लगाना चाहता है कि विस्फोट में आरडीएक्स जैसे उच्च श्रेणी के विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ था या नहीं।

फिलहाल मामले की जांच कर रही भुवनेश्वर-कटक आयुक्तालय पुलिस ने पहले कहा था कि मुख्य संदिग्ध शहनवाज मलिक (26) अपने किराये के मकान की छत पर कथित रूप से विस्फोटक उपकरण तैयार कर रहा था तभी विस्फोट होने से चार लोग घायल हो गए थे।

पुलिस ने बताया था कि बाद में मलिक और लिजातुन बीबी नामक एक महिला की गंभीर रूप से झुलसने के कारण मौत हो गई थी जबकि दो अन्य लोग बच गए।

भाषा

सिम्मी प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में