Aaj Ka Mausam: फिर बिगड़ा मौसम, राजधानी समेत 34 जिलों में आंधी तूफान के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Aaj Ka Mausam: फिर बिगड़ा मौसम, राजधानी समेत 34 जिलों में आंधी तूफान के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Aaj Ka Mausam | Photo Credit: IBC24
- मध्यप्रदेश में नया मौसम सिस्टम एक्टिव होने से मौसम का मिजाज बदला
- 34 जिलों में आंधी-बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी
- ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में बारिश की संभावना
भोपाल: Aaj Ka Mausam अप्रैल का महीना शुरू होते ही भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। महीने के पहले ही हफ्ते में तापमान तेजी से बढ़ गया है, जिससे लोगों का हाल बेहाल हो गया है। दोपहर के समय लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश की राजधानी समेत 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।
तेज आंधी-बारिश और गरज-चमक की चेतावनी
Mp mein aaj ka Mausam दरअसल, मध्यप्रदेश में नया मौसम सिस्टम एक्टिव हो चुका है। जिसकी वजह से यहां मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने यहां 9 अप्रैल तक तेज आंधी-बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है। साथ ही कई जिलों में 40–60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज आंधी भी चलेगी। इसके अलावा 8-9 अप्रैल को भी ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में बारिश का आसार है।
आज इन जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट
ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट में आज आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- MP Sugam Samparkata Pariyojana : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सुगम संपर्कता परियोजना की समीक्षा, ग्रामीण सड़कों के निर्माण में अब ड्रोन का ऐसे होगा उपयोग
- KKR vs PBKS Match Cancelled: बारिश की भेंट चढ़ा कोलकाता-पंजाब का मैच, दोनों टीमों को मिले 1-1 अंक, इधर प्वाइंट्सटेबल में हुआ बड़ा उलटफेर
- Vande Bharat: असम में प्रचार का शोर थमने से पहले सामने आया ‘पासपोर्ट कांड’, गोगोई के वार पर सरमा का पलटवार, क्या चुनाव में पड़ेगा कोई असर?

Facebook


