बालोतरा में नायब तहसीलदार का शव पानी की टंकी में मिला: पुलिस

बालोतरा में नायब तहसीलदार का शव पानी की टंकी में मिला: पुलिस

बालोतरा में नायब तहसीलदार का शव पानी की टंकी में मिला: पुलिस
Modified Date: August 4, 2026 / 04:49 pm IST
Published Date: August 4, 2026 4:49 pm IST

जयपुर, चार अगस्त (भाषा) राजस्थान के बालोतरा जिले में मंगलवार को एक सरकारी कर्मी सरकारी आवास के पास पानी की एक टंकी में मृत मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान गुढ़ामालानी के निवासी मंगलाराम (54) के रूप में हुई है जो वह पचपदरा थानाक्षेत्र में दूदवा उपतहसील में नायब तहसीलदार थे।

पुलिस के अनुसार घटना का पता तब चला जब पास के सरकारी क्वार्टर में रहने वाली एक कर्मी पानी भरने के लिए टंकी पर पहुंची।

पुलिस का कहना है कि टंकी का ढक्कन खोलने पर महिलाकर्मी को अंदर शव दिखाई दिया जिसके बाद उसने गांव के सरपंच और पुलिस को सूचना दी।

पचपदरा के थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए एफएसएल तथा एमओबी टीम को बुलाया गया।

उन्होंने कहा,‘‘मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। यह स्पष्ट नहीं है कि वह टंकी में कैसे गिरे। उनकी चप्पलें टंकी के बाहर पड़ी मिली हैं।’’

पुलिस ने बताया कि परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।

भाषा बाकोलिया राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में