स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने पहली बार ‘कैप्टागन’ की 182 करोड़ रुपये मूल्य की खेप जब्त की: अमित शाह

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने पहली बार ‘कैप्टागन’ की 182 करोड़ रुपये मूल्य की खेप जब्त की: अमित शाह

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने पहली बार ‘कैप्टागन’ की 182 करोड़ रुपये मूल्य की खेप जब्त की: अमित शाह
Modified Date: May 16, 2026 / 01:30 pm IST
Published Date: May 16, 2026 1:30 pm IST

नयी दिल्ली, 16 मई (भाषा) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने पहली बार ‘जिहादी ड्रग’ कहे जाने वाले मादक पदार्थ ‘कैप्टागन’ की 182 करोड़ रुपये मूल्य की खेप जब्त की है।

शाह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करके कहा कि मोदी सरकार ‘‘नशामुक्त भारत’’ बनाने के संकल्प के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी एजेंसियों ने ‘ऑपरेशन रेजपिल’ के तहत पहली बार ‘जिहादी ड्रग’ कहे जाने वाले मादक पदार्थ कैप्टागन की 182 करोड़ रुपये की खेप जब्त की है। यह बड़ी उपलब्धि है।’’

शाह ने कहा, ‘‘पश्चिम एशिया भेजे जा रहे इस मादक पदार्थ का भंडाफोड़ करना और एक विदेशी नागरिक की गिरफ्तारी, नशे के खिलाफ हमारी कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति का एक उदाहरण है।’’

गृहमंत्री शाह ने एनसीबी की टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी।

भाषा खारी अमित

अमित


लेखक के बारे में