झारखंड के चतरा में एक करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किये गये

झारखंड के चतरा में एक करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किये गये

झारखंड के चतरा में एक करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किये गये
Modified Date: April 14, 2026 / 11:13 pm IST
Published Date: April 14, 2026 11:13 pm IST

चतरा, 14 अप्रैल (भाषा) झारखंड के चतरा जिले में एक करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किये गये। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि लावालॉन्ग थाना क्षेत्र के खाखर गांव में पांच घरों पर छापेमारी के दौरान मादक पदार्थ जब्त किये गये।

पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि इन घरों में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ छिपाकर रखे गए हैं।

उन्होंने बताया कि बाद में छापे मारे गये और पुलिस ने 8.7 किलोग्राम अफीम, 300 किलोग्राम चूरापोश्त और अफीम पौधे ​​के 109 किलोग्राम बीज बरामद किए।

उन्होंने बताया कि जब्त किए गए मादक पदार्थों का बाजार मूल्य एक करोड़ रुपये है।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।’’

भाषा राजकुमार सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में