भारत-म्यांमा सीमा पर 31 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, चार लोग गिरफ्तार

Ads

भारत-म्यांमा सीमा पर 31 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, चार लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - March 5, 2026 / 11:59 AM IST,
    Updated On - March 5, 2026 / 11:59 AM IST

आइजोल, पांच मार्च (भाषा) मिजोरम में चलाए गए मादक पदार्थ विरोधी समन्वित अभियान के तहत स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने भारत-म्यांमा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चार लोगों को गिरफ्तार कर 31 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए चार लोगों में से एक म्यांमा का नागरिक है।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में इस सीमा पर तीन अलग-अलग स्थानों से लगभग 36 किलोग्राम मेथामफेटामीन और 905 ग्राम हेरोइन जब्त की गई।

उन्होंने बताया कि कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक म्यांमा का नागरिक भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि जब्त किए गए मादक पदार्थ का मूल्य करीब 31 करोड़ रुपये है।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा