MP Gehu Kharidi 2026: गेहूं बेचने वाले किसानों को बड़ी राहत, बढ़ गई गेहूं खरीदी की तारीख, अब इस दिन तक कर सकते हैं स्लॉट बुकिंग

Ads

MP Gehu Kharidi 2026: गेहूं बेचने वाले किसानों को बड़ी राहत, बढ़ गई गेहूं खरीदी की तारीख, अब इस दिन तक कर सकते हैं स्लॉट बुकिंग

MP Gehu Kharidi 2026 | Photo Credit: AI Generate

HIGHLIGHTS
  • स्लॉट बुकिंग की अंतिम तारीख 23 मई तक बढ़ाई गई
  • प्रति केन्द्र क्षमता 1000 से बढ़ाकर 2250 क्विंटल, ज़िले में 3000 क्विंटल तक
  • किसानों की सुविधा हेतु तौल कांटों की संख्या बढ़ाकर 6 की गई

खरगोन: MP Gehu Kharidi 2026 मध्यप्रदेश के किसानों को मोहन सरकार ने बड़ी राहत दी है। सीएम मोहन यादव ने गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग की तारीख को आगे बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। अब किसान 23 मई तक स्लॉट की बुकिंग कर सकेंगे। सीएम मोहन यादव ने स्लॉट बुकिंग की घोषणा की है। आपको बता दें कि स्लॉट की बुकिंग तारीख पहले 9 मई थी, लेकिन सरकार ने अब इसे बढ़ाकर 23 मई कर दी है। जिससे ​प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत मिली है।

MP Gehu Kharidi 2026 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि जिन किसानों को अब तक स्लॉट नहीं मिल पाया है, उन्हें अतिरिक्त समय दिया जा रहा है, ताकि वे अपनी फसल आसानी से बेच सकें। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी समयसीमा बढ़ाई गई थी, लेकिन व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने के कारण दोबारा अवधि बढ़ानी पड़ी।

सीएम मोहन यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘किसानों के लिए बड़ी राहत, किसान बन्धुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्लॉट बुकिंग एवं गेहूँ उपार्जन की अवधि 9 मई से बढ़ाकर 23 मई कर दी गई है। प्रत्येक केन्द्र में तौल कांटों की संख्या भी बढ़ाकर 6 की गई है। आवश्यकता होने पर तौल कांटों की संख्या को जिले में और बढ़ाया जा सकता है।

उपार्जन केन्द्र की क्षमता अनुसार उपज की तौल की जा सके एवं अधिक से अधिक किसानों से उपार्जन किया जा सके, इसके लिए प्रतिदिन प्रति उपार्जन केन्द्र पर गेहूँ विक्रय के लिए स्लॉट बुकिंग की क्षमता 1000 क्विंटल से बढ़ाकर 2250 क्विंटल किया गया है। इसे जिले और अधिक बढ़ा कर प्रति केन्द्र 3000 क्विंटल कर सकते हैं।

खरगोन में सीएम का औचक निरीक्षण

इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खरगोन जिले की मंडलेश्वर तहसील के कतरगांव स्थित उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों से बातचीत की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बताया गया कि महेश्वर प्रवास के दौरान वे अचानक केंद्र पहुंचे थे।

इन्हें भी पढ़ें:-

स्लॉट बुकिंग की नई अंतिम तारीख क्या है?

23 मई 2026।

प्रति उपार्जन केन्द्र कितनी क्षमता बढ़ाई गई है?

1000 क्विंटल से बढ़ाकर 2250 क्विंटल, ज़िले में 3000 क्विंटल तक।

तौल कांटों की संख्या कितनी कर दी गई है?

प्रत्येक केन्द्र पर 6 तौल कांटे लगाए गए हैं।