महिला शक्ति, आत्मनिर्भरता का सशक्त हस्ताक्षर है नारी चौपाल: डॉ. प्रेमचंद बैरवा

महिला शक्ति, आत्मनिर्भरता का सशक्त हस्ताक्षर है नारी चौपाल: डॉ. प्रेमचंद बैरवा

महिला शक्ति, आत्मनिर्भरता का सशक्त हस्ताक्षर है नारी चौपाल: डॉ. प्रेमचंद बैरवा
Modified Date: February 26, 2026 / 09:54 pm IST
Published Date: February 26, 2026 9:54 pm IST

जयपुर, 26 फरवरी (भाषा) राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा है कि जयपुर जिला प्रशासन का नारी चौपाल कार्यक्रम महिला शक्ति एवं आत्मनिर्भरता का सशक्त हस्ताक्षर है।

उन्होंने कहा कि नारी चौपाल वह मंच है जहां महिलाएं केवल श्रोता नहीं रहतीं, बल्कि अपनी बात कहती हैं, समाधान सुझाती हैं और नेतृत्व की भूमिका निभाती हैं तथा यह पहल महिलाओं को घर की चौखट से बाहर निकालकर सार्वजनिक विमर्श का हिस्सा बनाती है।

उपमुख्यमंत्री ने ये बातें सक्षम जयपुर अभियान के तहत दूदू में आयोजित नारी चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।

डॉ. बैरवा ने कहा कि नारी चौपाल जैसे कार्यक्रमों में जब महिलाएं खुलकर अपने अनुभव साझा करती हैं, योजनाओं की जानकारी प्राप्त करती हैं और प्रशासन से सीधे संवाद करती हैं, तब आत्मनिर्भरता की वास्तविक नींव रखी जाती है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘महिला सशक्तीकरण केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि विकसित राजस्थान की आधारशिला है।’’

उन्होंने कहा,‘‘जब महिला शिक्षित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर होती है तो समाज में समृद्धि और संवेदनशीलता आती है।”

भाषा बाकोलिया राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में