नासिक में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 3,338 नए मामले सामने आए

Ads

नासिक में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 3,338 नए मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - March 24, 2021 / 06:59 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

नासिक, 24 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक जिले में बुधवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 3,338 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,56,899 हो गई।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि नासिक में पहली बार एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि संक्रमण के चलते 15 और रोगियों की मौत हो गई, जिसके बाद जिले में मृतकों की संख्या 2,262 हो गई है।

उन्होंने कहा कि अब तक कुल 1,36,315 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। इनमें से 2,224 लोग बुधवार को ठीक हुए हैं।

भाषा जोहेब नीरज

नीरज