ओडिशा सरकार ने 3,877 करोड़ रुपये के 18 निवेश प्रस्तावों को मंज़ूरी दी

Ads

ओडिशा सरकार ने 3,877 करोड़ रुपये के 18 निवेश प्रस्तावों को मंज़ूरी दी

  •  
  • Publish Date - April 21, 2026 / 09:12 PM IST,
    Updated On - April 21, 2026 / 09:12 PM IST

भुवनेश्वर, 21 अप्रैल (भाषा) ओडिशा सरकार ने मंगलवार को 3,877 करोड़ रुपये के 18 निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी। इन निवेश प्रस्तावों से 7,565 लोगों को रोजगार मिलेगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

अधिकारी ने बताया कि मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय एकल खिड़की स्वीकृति प्राधिकरण (एसएलएसडब्ल्यूसीए) की बैठक में इन परियोजनाओं को राज्य सरकार की मंजूरी मिली।

ये परियोजनाएं 11 जिलों में स्थापित की जाएंगी, जिनमें बालेश्वर, देवगढ़, गंजाम, जाजपुर, झारसुगुड़ा, क्योंझर, खुर्दा, कोरापुट, पुरी, संबलपुर और सुंदरगढ़ शामिल हैं।

मंजूर की गई परियोजनाएं एक विविध औद्योगिक परिवेश (इकोसिस्टम) का हिस्सा हैं, जिनमें उन्नत विनिर्माण, हरित उद्योग, बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवा और पर्यटन शामिल है।

अठारह नई परियोजनाओं में से, सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड ने देवगढ़ में 210 करोड़ रुपये के निवेश से रक्षा-स्तर के विस्फोटक उत्पाद बनाने का प्रस्ताव रखा है, जिससे 910 लोगों को रोजगार मिलेगा।

इन नई परियोजनाओं में संबलपुर, खुर्दा, क्योंझर, पुरी और कोरापुट जिलों में स्टार होटल का निर्माण भी शामिल हैं।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण