नेता का विवादित बयान, प्रधानमंत्री को इंसानियत के कातिल और मीडिया को नफरत फैलाने की संस्था, देखिए वीडियो

Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: March 28, 2019 6:45 am IST

जम्मू कश्मीर। नेशनल कांफ्रेंस के नेता, जावेद अहमद राणा ने पुंछ में एक सभा को सम्बोधित करते हुए कहा है कि खुदा की कसम, अगर मेरा बस चलता तो मैं देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ, आज तक जितने भी क़त्ल जम्मू-कश्मीर में और देश के अंदर हुए हैं मैं सभी क़त्ल का इन्हें जिम्मेदार ठहराते हुए क़त्ल का केस ठोक देता।

बता दें कि जावेद अहमद राणा का यह विवादित बयान बहुत अधिक वायरल हो रहा है। जिसे लेकर कई हिन्दूवादी संगठन उनपर तीखे वार भी कर रहे हैं। जावेद ने अपने वीडियो में यह भी कहा है कि प्रधानमंत्री इंसानियत के दुश्मन हैं। जिन्होंने भाई चारे की परम्परा को खत्म किया है। इसके साथ ही जावेद हमद राणा ने मीडिया पर भी जमकर कटाक्ष किया है और कहा है कि इन सब के लिए दूसरी जिम्मेदारी मीडिया की है। खुदा कसम अगर मुझे ये शक्ति मिल जाएगी तो मैं लोगो को दिखा दूंगा लीडरशिप किसे कहते हैं।

लेखक के बारे में