जंतर-मंतर पर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन का वीडियो पुराना है: दिल्ली पुलिस
जंतर-मंतर पर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन का वीडियो पुराना है: दिल्ली पुलिस
नयी दिल्ली, 27 सितंबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने कहा है कि जंतर-मंतर पर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन का प्रसारित किया जा रहा वीडियो पुराना है और शनिवार को वहां ऐसा कोई प्रदर्शन नहीं हुआ।
नयी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि जंतर-मंतर पर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन के सीधे प्रसारण का दावा गलत है और प्रसारित किया जा रहा वीडियो किसी पुरानी घटना का है।
पुलिस ने गलत सूचना फैलाने या भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
भाषा सिम्मी शोभना
शोभना

Facebook


