मनमोहन सिंह की 94वीं जयंती पर प्रधानमंत्री संग्रहालय में प्रदर्शनी

मनमोहन सिंह की 94वीं जयंती पर प्रधानमंत्री संग्रहालय में प्रदर्शनी

मनमोहन सिंह की 94वीं जयंती पर प्रधानमंत्री संग्रहालय में प्रदर्शनी
Modified Date: September 27, 2026 / 12:28 am IST
Published Date: September 27, 2026 12:28 am IST

नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अर्थशास्त्री, विद्वान और राजनेता के रूप में शानदार करियर को दर्शाने वाली एक प्रदर्शनी शनिवार को उनकी 94वीं जयंती पर प्रधानमंत्री संग्रहालय में शुरू की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (पीएमएमएल) ने कहा कि ‘डॉ. मनमोहन सिंह: विद्वत्ता से जनसेवा तक’ शीर्षक वाली इस प्रदर्शनी में उनके योगदान, विरासत और सार्वजनिक जीवन की यात्रा को दर्शाया गया है।

पीएमएमएल ने एक बयान में कहा कि यह प्रदर्शनी सिंह के अर्थशास्त्री, विद्वान और राजनेता के रूप में उनके विशिष्ट सफर को दर्शाती है। इसमें अकादमिक क्षेत्र, प्रमुख आर्थिक संस्थानों, वित्त मंत्रालय और देश के सर्वोच्च पद पर उनके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया गया है।

बयान में कहा गया कि प्रदर्शनी का मुख्य केंद्र भारत की आर्थिक नीतियों और सुधारों को आकार देने, समावेशी विकास को बढ़ावा देने, संस्थानों को मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ भारत के संबंधों को आगे बढ़ाने में सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका है।

यह प्रदर्शनी यहां तीन मूर्ति हाउस कॉम्पलेक्स में 30 सितंबर तक आयोजित होगी।

भाषा आशीष अमित

अमित


लेखक के बारे में