नेशनल हेराल्ड केस: आज ED के सामने पेश नहीं होंगी सोनिया गांधी! सामने आई ये बड़ी वजह

Ads

ED Summons to Sonia Gandhi : सूत्रों की माने तो सोनिया गांधी ने ईडी को चिट्ठी लिखकर कोरोना के चलते पूछताछ की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की है।

  •  
  • Publish Date - June 8, 2022 / 12:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

ED ends questioning of Sonia Gandhi

नई दिल्ली। ED Summons to Sonia Gandhi :  नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश नहीं हो पाएगी। इसकी वजह कोरोना बताया जा रहा है। वहीं सूत्रों की माने तो सोनिया गांधी ने ईडी को चिट्ठी लिखकर कोरोना के चलते पूछताछ की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की है।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*<<

यह भी पढ़ें: Big News: मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, सरकार से मिले आश्वासन के बाद फैसला, मिलने पहुंचे मंत्री कवासी लखमा

ED Summons to Sonia Gandhi : बता दें कि पिछले गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उन्होंने ईडी को चिट्ठी लिखकर पूछताछ के लिए और समय मांगा है। हालांकि, इसी मामले में कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी को भी दो जून को पूछताछ के लिए समन जारी किया गया था, लेकिन विदेश में होने के कारण उनकी तारीख बढ़ाकर 13 जून किया गया है।

यह भी पढ़ें: बार-बार दुष्कर्म से तंग आकर नाबालिग ने लिया बदला, दुपट्टे से घोंट दिया ‘रेपिस्ट’ का गला, मौत

वहीं अब सोनिया गांधी ने प्रवर्तन निदेशालय से और समय मांगा है। संभावना जताई जा रही है कि कोरोना के चलते और समय मिल सकता है।

और भी है बड़ी खबरें..

गांधी फैमिली से पूछताछ के 4 बड़े असर

पहला, ये समन, गांधी परिवार को मानसिक रूप से और राजनीतिक रूप से अस्थिर कर देगा।

दूसरा, विपक्षी दलों में और खासतौर पर UPA में राहुल गांधी और सोनियां गांधी की स्थिति कमज़ोर हो जाएगी।

तीसरा, चूंकि ये मामला भ्रष्टाचार का है, इसलिए राहुल गांधी और सोनिया गांधी की जो Public Image है, उसे भी धक्का लगेगा और आने वाले चुनाव प्रचारों में बीजेपी इस मामले का पूरा फायदा उठाएगी।

चौथा, आज के इस डिजिटल युग में सोनिया गांधी और राहुल गांधी का भ्रष्टाचार के एक मामले में ED के दफ्तर में जाकर पेश होना, एक बड़ी ख़बर बनेगा। और इसके वीडियो पूरी दुनिया में वायरल होंगे। जिससे पहले से कमजोर हो चुकी कांग्रेस और कमजोर हो जाएगी।

और भी है बड़ी खबरें..