राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने की अमेरिका से बातचीत, अमेरिका ने एयरस्ट्राइक का किया समर्थन
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने की अमेरिका से बातचीत, अमेरिका ने एयरस्ट्राइक का किया समर्थन
नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान में तनाव के चलते राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ से फोन पर बातचीत की है। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने जैश ए मोहम्मद आतंकी कैंप के शिविरों पर हवाई हमले का समर्थन किए हैं।
पाकिस्तान लगातार कर रहा है सीजफायर का उल्लंघन, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण आज तीनों
अमेरिका ने पाकिस्तान को चेताया है कि वह आतंकवादियों को सुरक्षित पनाह और उनका वित्त-पोषण बंद करने को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से की गई अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करें। भारत ने पुलवामा आतंकी हमले में जैश-ए-मोहम्मद के शामिल होने के बारे में कुछ अहम साबूत पाकिस्तान को सौंपा है
पाकिस्तान ने बुधवार को भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश किया था। लेकिन भारतीय वायुसेना ने पलटवार करते हुए न केवल उन्हें फौरन खदेड़ दिया, इसके साथ उनके एक लड़ाकू विमान को भी मार गिराया। हांलाकि कार्रवाई के दौरान भारत का एक मिग-21 विमान क्रैश हो गया और पायलट को पाकिस्तान ने हिरासत में ले लिया है।

Facebook


