Dussehra Holidays 2026: स्कूलों में दशहरा की छुट्टियों का ऐलान, लगातार 13 दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Dussehra Holidays 2026: स्कूलों में दशहरा की छुट्टियों का ऐलान, लगातार 13 दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Dussehra Holidays 2026 | Photo Credit: AI
- दशहरे की13 दिन की छुट्टी
- 10 से 22 अक्टूबर तक बंद रहेंगे स्कूल
- शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश
हैदराबाद: Dussehra Holidays 2026 त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और इस सीजन में सरकारी कर्मचारियों और छात्रों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि त्योहारी सीजन शुरू होते ही छुट्टियों की भरमार हो जाती है। छुट्टियों की इस कड़ी में दशहरे की छुट्टी (Vijayadashami Holiday 2026) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। (school holidays 2026) शिक्षा विभाग ने दशहरे पर इस बार 13 दिन की छुट्टी की घोषणा की है। इसका मतलब है कि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल-कॉलेज और शैक्षणिक संस्थाएं 13 दिनों तक बंद रहेंगी।
दशहरे पर 13 दिन की छुट्टी
Dussehra holidays Telangana मिली जानकारी के अनुसार तेलंगाना सरकार ने 10 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2026 दशहरा अवकाश की घोषणा (13 days Dussehra holiday) की है। हालांकि इस साल, विजयादशमी (दशहरा) मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को मनाई जाएगी। लेकिन दशहरा से पहले नवरात्रि का जश्न और तेलंगाना में पारंपरिक बथुकम्मा उत्सव इस त्योहार के मौसम के मुख्य आकर्षण होंगे। इसका मतलब है कि 9 अक्टूबर आखिरी वर्किंग डे होगा, जबकि छुट्टियों के बाद स्कूल 23 अक्टूबर को फिर से खुलेंगे।
दशहरा पर छुट्टियों का शेड्यूल (Dussehra holiday schedule)
दशहरा की छुट्टियां शुरू: 10 अक्टूबर 2026
दशहरा की छुट्टियां खत्म: 22 अक्टूबर 2026
कुल छुट्टियां: 13 दिन
स्कूल फिर से खुलेंगे: 23 अक्टूबर 2026
बथुकम्मा कब शुरू होता है?
बथुकम्मा, जो तेलंगाना की संस्कृति और परंपराओं में खास जगह रखता है, 11 अक्टूबर 2026 को शुरू होगा। मुख्य सड्डुला बथुकम्मा उत्सव 19 अक्टूबर को मनाया जाएगा। महिलाएं और लड़कियां गुनुगु, टंगेडु और गेंदे जैसे रंग-बिरंगे फूलों को सजाकर और पारंपरिक गीतों व नृत्यों में भाग लेकर बथुकम्मा मनाती हैं। चूंकि बथुकम्मा दशहरा की छुट्टियों के दौरान पड़ता है, इसलिए उम्मीद है कि पूरे तेलंगाना राज्य में त्योहार का माहौल रहेगा।
त्योहारों की पूरी लिस्ट
10 अक्टूबर: तेलंगाना के स्कूलों के लिए दशहरा की छुट्टियां शुरू
11 अक्टूबर: बथुकम्मा उत्सव शुरू
19 अक्टूबर: सड्डुला बथुकम्मा
20 अक्टूबर: विजयादशमी
22 अक्टूबर: दशहरा की छुट्टियों का आखिरी दिन
23 अक्टूबर: स्कूल फिर से खुलेंगे
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Rashifal 19 September 2026: किसी को प्रमोशन तो किसी को होगा धन लाभ, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, पढ़ें 12 राशियों का भविष्य
- Vande Bharat: बंगाल में ‘खेला’ जारी! 6 अक्टूबर को उपचुनाव… जारी है तनाव, आखिर ममता को मिलेगा कितने MLA और सांसदों का साथ?
- शह मात The Big Debate: Gen-Z के सब दीवाने कोई माने या न माने! भागवत की धर्म संसद के बाद राहुल के छात्रों की गूंज की तैयारी, क्या युवा राजनीति की नई प्रयोगशाला बन रहा एमपी?

Facebook


