बंगाल दौरे के दूसरे दिन युवा सम्मेलन में शामिल होंगे नवीन

Ads

बंगाल दौरे के दूसरे दिन युवा सम्मेलन में शामिल होंगे नवीन

  •  
  • Publish Date - September 28, 2026 / 09:41 AM IST,
    Updated On - September 28, 2026 / 09:41 AM IST

कोलकाता, 28 सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे के अंतिम दिन सोमवार को एक युवा सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

पार्टी के अनुसार नवीन का यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर सुबह नौ बजे गंगासागर पहुंचने और पूर्वाह्न 10 बजे कोलकाता लौटने का कार्यक्रम है।

नवीन इसके बाद पूर्वाह्न 10 बजकर 45 मिनट पर पानीहाटी के सोदपुर स्थित लोक संस्कृति भवन के लिए रवाना होंगे और पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक ‘आंगन का मिलन’ सेवा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

भाजपा अध्यक्ष दोपहर साढ़े 12 बजे वहां से कोलकाता के ‘स्पेस सर्कल क्लब’ रवाना होंगे, जहां वह अपराह्न एक बजकर 15 मिनट से सवा दो बजे तक ‘युवा संवाद कॉन्क्लेव’ में हिस्सा लेंगे।

वह कार्यक्रम स्थल पर दोपहर का भोजन करने के बाद अपराह्न तीन बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे। नवीन का शाम को दिल्ली वापसी का कार्यक्रम है।

यह संशोधित कार्यक्रम पहले जारी कार्यक्रम से अलग है। पहले नवीन को पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे लोक संस्कृति भवन पहुंचना था और ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद युवा सम्मेलन के लिए रवाना होना था।

नवीन का पश्चिम बंगाल दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब कुछ दिन पहले ही भाजपा की प्रदेश इकाई ने बड़े संगठनात्मक फेरबदल की घोषणा की थी। इसमें महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के नेतृत्व तथा सात संगठनात्मक जिलों में बदलाव शामिल हैं।

नवीन ने रविवार को प्रदेश पदाधिकारियों, जिला नेताओं, सांसदों, विधायकों, मंत्रियों और अन्य पदाधिकारियों के साथ कई बैठकें कीं। इन बैठकों में पार्टी संगठन और निर्वाचित प्रतिनिधियों के बीच समन्वय मजबूत करने पर जोर दिया गया।

भाषा सिम्मी वैभव

वैभव