नवजोत सिद्धू ने केजरीवाल को बताया ‘राजनीतिक पर्यटक’, रोजगार पर बहस की चुनौती दी

Ads

नवजोत सिद्धू ने केजरीवाल को बताया 'राजनीतिक पर्यटक', रोजगार पर बहस की चुनौती दी

  •  
  • Publish Date - December 18, 2021 / 10:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

सुल्तानपुर लोधी (पंजाब), 18 दिसंबर (भाषा) पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को ‘राजनीतिक पर्यटक’ करार दिया और कहा कि वह राज्य में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ‘झूठे’ वादों के साथ सामने आए हैं।

सिद्धू ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल को रोजगार के मुद्दे पर बहस करने की चुनौती दी और दावा किया कि उन्होंने दिल्ली में आठ लाख नौकरियों का वादा किया था लेकिन केवल 440 नौकरियां दीं।

कांग्रेस के नेता ने कहा, ‘पंजाब में कहीं भी (मेरे साथ) आओ और बैठो। मुझे दिल्ली में भी बुलाओ। आपके घर बैठेंगे, टीवी चैनल भी लाएंगे। अगर सिद्धू हार गया, तो (मैं) राजनीति छोड़ दूंगा।’

भाषा

नेत्रपाल माधव

माधव