Sodi Kesha Surrender News|| Symbolic (Canva)
Sodi Kesha Surrender News: हैदराबाद: देश में जहां नक्सलवाद के खात्मे को लेकर चर्चा है। वहीं दूसरी तरफ एक और बड़े नक्सली कमांडर के सरेंडर से जुड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि, टॉप नक्सल कमांडर सोडी केशा ने सरेंडर कर दिया है। बताया जा रहा है कि, नक्सली कमांडर सोडी केशा ने अपने 40 साथियों के साथ सरेंडर किया है। सभी ने तेलंगाना पुलिस के सामने हथियार डाले हैं।
वहीं कहा जा रहा है कि, नक्सल कमांडर हेमला विज्जा भी जल्द सरेंडर कर सकता है। (Sodi Kesha Surrender News) नक्सल कमांडर हमला विज्जा नक्सल कमांडर सोडी केशा का सबसे करीबी माना जाता है। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, 1 से 2 दिन के भीतर अभी नक्सली अधिकारिक तौर पर सरेंडर करेंगे।
Sodi Kesha Surrender News: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सोडी केशा पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (PLGA) का टॉप कमांडर है। सोडी केशा के सरेंडर को बस्तर और उससे सटे सीमावर्ती इलाकों में माओवादी नेटवर्क के खात्मे की दिशा में एक और बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। सरेंडर करने वाले 40 नक्सलियों में सिर्फ आम कैडर नहीं, बल्कि डिवीजनल कमेटी मेंबर और एरिया कमेटी लीडर्स जैसे रसूखदार नाम भी शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि, आत्मसमर्ण करने पहुंचे नक्सली अपने साथ भारी मात्रा में हथियार भी लेकर आए थे। (Sodi Kesha Surrender News) इन सभी हथियारों को नक्सलियों ने पुलिस को सौंप दिया है। इनमें एके-47 राइफल्स, इंसास और एसएलआर जैसे अत्याधुनिक हथियार शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल सुरक्षाबलों के खिलाफ हमले में किया जाता था।
Sodi Kesha Surrender News: बता दें कि,, इस साल तेलंगाना में बड़े कमांडरों के सरेंडर का सिलसिला जारी है। 2 जनवरी को PLGA बटालियन-1 के कमांडर बरसा देवा उर्फ देवन्ना ने आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद 22 फरवरी को संगठन को तब सबसे बड़ी चोट पहुंची जब 40 सालों से सक्रिय पोलित ब्यूरो सदस्य और सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के दिग्गज नेता थिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी ने 20 कैडर्स के साथ सरेंडर कर दिया। देवजी के साथ मल्ला राजी रेड्डी जैसे बड़े चेहरों का मुख्यधारा में आना यह बताता है कि अब संगठन पूरी तरह से टूट चुका है।
Naxali Surrender:
▶️एक साथ 40 नक्सली करेंगे सरेंडर।
▶️हैदराबाद पुलिस के सामने करेंगे आत्मसमर्पण… #NaxaliSurrender | Hyderabad Police pic.twitter.com/XsczdC5cas— IBC24 News (@IBC24News) April 8, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-