लातेहार में पुल के निर्माण स्थल पर नक्सलियों का उत्पात, पोकलेन और ट्रैक्टर जलाये

Ads

लातेहार में पुल के निर्माण स्थल पर नक्सलियों का उत्पात, पोकलेन और ट्रैक्टर जलाये

  •  
  • Publish Date - May 26, 2023 / 03:06 PM IST,
    Updated On - May 26, 2023 / 03:06 PM IST

( तस्वीर सहित )

लातेहार, 26 मई (भाषा) झारखंड के लातेहार जिले में नक्सलियों ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया और महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सरनाडीह गांव के पास एक पुल के निर्माण स्थल पर उन्होंने एक पोकलेन तथा चार ट्रैक्टर को जला दिया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

आशंका जताई जा रही है कि इस घटना को किसी एक व्यक्ति ने नहीं बल्कि माओवादियों के दस्ते ने अंजाम दिया। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया और पूरे मामले की छानबीन जारी है।

इस क्षेत्र में बूढ़ा नदी पर लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है।

भाषा सं इन्दु मनीषा संतोष

संतोष