Faruq Abdullah on Amritsar Blast: “हिन्दुस्तान में ब्लास्ट होते रहते हैं, कौन सी नई बात है?”.. इस राज्य के पूर्व CM ने पत्रकार के सवाल पर दिया विवादित बयान, सुनें

Ads

Faruq Abdullah on Jalandhar Blast: जालंधर-अमृतसर घटना पर फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान वायरल, स्कूटर आग मामले की जांच जारी, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - May 6, 2026 / 01:41 PM IST,
    Updated On - May 6, 2026 / 02:07 PM IST

Faruq Abdullah on Jalandhar Blast || image- ANI File

HIGHLIGHTS
  • ब्लास्ट की घटनाओं पर फारूक अब्दुल्ला का बयान वायरल
  • स्कूटर में आग से धमाके की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
  • पुलिस ने कहा, धमाका हुआ या नहीं कहना अभी जल्दबाजी

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के दिग्गज नेता फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (Faruq Abdullah on Jalandhar Blast) पूरा वाकया पत्रकारों के साथ औपचारिक बातचीत के दौरान का हैं। दरअसल एक पत्रकार ने उनसे जालंधर और अमृतसर में बीएसएफ हेडक्वार्टर में देर रात हुए विस्फोट पर सवाल किया। इस पर पूर्व सीएम अबुल्ला ने कहा कि, “हिन्दुस्तान में ब्लास्ट होते रहते हैं, कौन सी नई बात है? आप भी सुनें बयान..

ब्लास्ट के बाद लगी आग, वीडियो वायरल

पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां जालंधर की तरह अमृतसर में भी बीएसएफ हेडक्वार्टर में देर रात धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर एक स्कूटी में धमाका हुआ, जिससे कैंपस की दीवारें तक हिल गईं। जिससे पूरे कैंप में अफरातफरी का माहौल हो गया। हालांकि इस घटना में किसी भी तरह की जनहानी की कोई खबर सामने नहीं आई है।

Jalandhar News पुलिस ने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि स्कूटर में आग कैसे लगी। इस बीच विपक्षी दलों ने जालंधर में हुए ‘धमाके’ को लेकर आप सरकार पर हमला बोल दिया। पुलिस आयुक्त धनप्रीत कौर ने कहा, ‘प्रथम दृष्टया, यहां (जालंधर में) खड़ी एक एक्टिवा (स्कूटर) में आग लग गई। हम अभी मौके पर तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं।’ उस समय इलाके में पुलिस की एक गश्ती टीम मौजूद थी। (Faruq Abdullah on Jalandhar Blast) एक सवाल के जवाब में कौर ने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि कोई धमाका हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि स्कूटर 22 वर्षीय युवक गुरप्रीत सिंह का है जो जांच में सहयोग कर रहा है। सिंह ने कहा कि उसके स्कूटर में अचानक आग लग गई।

दोनों ब्लास्ट में IED का इस्तेमाल :पंजाब के डीजीपी गौरव यादव

अमृतसर में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने जालंधर और अमृतसर में हुए धमाकों को लेकर अहम जानकारी साझा की। उन्होंने पुष्टि की कि दोनों जगहों पर इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का इस्तेमाल हुआ है और शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि ब्लास्ट टाइमर या रिमोट कंट्रोल के जरिए किए गए हो सकते हैं। डीजीपी ने साफ कहा कि इन हमलों के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की भूमिका होने की आशंका है। उनके मुताबिक, यह घटनाएं एक तरह की प्रॉक्सी वॉर का हिस्सा हैं, जिसके जरिए सीमा पार से पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।

किसने ली धमाकों की जिम्मेदारी?

जालंधर और अमृतसर में हुए धमाकों की जिम्मेदारी लेने वाली कथित ‘खालिस्तान लिब्रेशन आर्मी’ (KLA) को लेकर भी पुलिस ने संदेह जताया है। (Faruq Abdullah on Jalandhar Blast) डीजीपी ने कहा कि इस नाम का कोई ठोस संगठन मौजूद नहीं है और अक्सर ऐसे नामों का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाया जाता है।

यह भी पढ़ें:-

फारूक अब्दुल्ला ने जालंधर घटना पर क्या कहा?

उन्होंने कहा कि भारत में ब्लास्ट होते रहते हैं, यह नई बात नहीं।

जालंधर में क्या हुआ था?

बीएसएफ चौक के पास स्कूटर में आग लगी, धमाके जैसी आवाज सुनी गई।

पुलिस ने घटना पर क्या कहा?

पुलिस ने कहा, अभी धमाके की पुष्टि करना जल्दबाजी होगी, जांच जारी है।