एनसीबी ने नार्थ गोवा के नाईट क्लबों पर मारा छापा, पांच गिरफ्तार

एनसीबी ने नार्थ गोवा के नाईट क्लबों पर मारा छापा, पांच गिरफ्तार

एनसीबी ने नार्थ गोवा के नाईट क्लबों पर मारा छापा, पांच गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: March 13, 2021 10:20 am IST

पणजी, 13 मार्च (भाषा) स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) और गोवा पुलिस की अपराध शाखा ने नार्थ गोवा जिले के तीन नाईट क्लबों पर छापेमारी की और मादक पदार्थ रखने के आरोप में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि एनसीबी और अपराध शाखा के दलों ने शुक्रवार रात को ओजरेंट के वागातोर स्थित तीन नाईट क्लबों पर छापा मारा।

अधिकारी ने कहा कि इस कार्रवाई में स्वीडन के एक नागरिक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान एलएसडी, मेफेड्रोन, हेरोइन और मारिजुआना, एमडीएमए की गोलियां तथा हशीश जैसे नशीले पदार्थ बरामद किए गए।

भाषा यश नीरज

नीरज


लेखक के बारे में