तमिलनाडु चुनाव में राजग विजेता बनकर उभरेगा : भाजपा नेता वानति

Ads

तमिलनाडु चुनाव में राजग विजेता बनकर उभरेगा : भाजपा नेता वानति

  •  
  • Publish Date - April 23, 2026 / 01:30 PM IST,
    Updated On - April 23, 2026 / 01:30 PM IST

कोयंबटूर (तमिलनाडु), 23 अप्रैल (भाषा) भाजपा की वरिष्ठ नेता और कोयंबटूर उत्तर से उम्मीदवार वानति श्रीनिवासन ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के नेतृत्व वाला राजग तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजयी होगा।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 234 विधानसभा क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को मतदान जारी है।

श्रीनिवासन ने तमिलनाडु के पश्चिमी शहर में अपना वोट डालने के बाद कहा कि लोग सरकार परिवर्तन के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं मतदान में हिस्सा ले रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि राजग सत्ता में आएगा।’’

उन्होंने सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर मतदाताओं को रिश्वत देने का आरोप लगाया और दावा किया ‘‘मेरे निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्येक मतदाता को 2,000 रुपये दिए गए।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला मोर्चा की प्रमुख ने यह भी आरोप लगाया कि द्रमुक ने पिछले पांच वर्षों में कोयंबटूर के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने पूछा, ‘‘जब उन्हें अपनी कल्याणकारी योजनाओं पर पूरा भरोसा है तो वे मतदाताओं को पैसा क्यों बांटेंगे?’’

उन्होंने यह भी दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लिए समर्थन हर बढ़ रहा है और कोयंबटूर के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में उसे जीत हासिल होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘यहां हमें पूरे दस में से दस अंक मिलेंगे।’’

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा