CG Patwari Transfer List 2026: राजस्व विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 100 से अधिक पटवारी और आरआई का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची / Image: IBC24 Customized
सूरजपुर: CG Patwari Transfer List 2026 प्रतापपुर तहसील में पदस्थ पटवारी का रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार होने के बाद अब प्रशासन ने राजस्व विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। जिला कलेक्टर ने एक साथ 100 से अधिक कर्मचारियों का तबादला किया है। जारी आदेश में पटवारियों और राजस्व निरीक्षकों का नाम शामिल है।
CG Patwari Transfer List 2026 जिला कलेक्टर की ओर से जारी आदेश में 106 पटवारियों और 9 राजस्व निरीक्षकों का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने उन कर्मचारियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया है, जो लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे हुए थे। इतनी बड़ी संख्या में पटवारियों और राजस्व निरीक्षकों का एक साथ तबादला होना असामान्य माना जा रहा है। हालांकि प्रशासन इन तबादलों को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि प्रतापपुर तहसील में पदस्थ पटवारी सौरभ गोस्वामी को ACB ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। शिकायत मिलने के बाद ACB ने पहले सत्यापन किया और फिर जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। पटवारी पर नामांतरण और नौकरी से संबंधित प्रतिवेदन के बदले घूस मांगने का आरोप था।