सिंगापुर, 23 अप्रैल (भाषा) भारत के गगनजीत भुल्लर ने बृहस्पतिवार को यहां सिंगापुर ओपन में पहले दौर में बोगी रहित चार अंडर का स्कोर बनाया जबकि शिव कपूर ने होल इन वन (पहले ही प्रयास में गेंद को होल में डालना) किया।
भुल्लर पहले दौर के बाद संयुक्त रूप से छठे स्थान पर हैं।
शिव कपूर ने एशियाई टूर पर पहली बार होल इन वन किया। उन्होंने हालांकि इसके बावजूद चार ओवर का निराशाजनक स्कोर बनाया।
इस 20 लाख डॉलर इनामी अंतरराष्ट्रीय सीरीज टूर्नामेंट में थाईलैंड के एकफारित वू और जापान के जियोंगवू हैम ने पहले दौर में सात अंडर 64 के स्कोर से संयुक्त बढ़त बना ली है।
भाषा सुधीर नमिता
नमिता