BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

राजग अगले चुनाव में 400 सीट जीतेगा: केंद्रीय मंत्री अठावले

राजग अगले चुनाव में 400 सीट जीतेगा: केंद्रीय मंत्री अठावले

राजग अगले चुनाव में 400 सीट जीतेगा: केंद्रीय मंत्री अठावले
Bhasha
Published: 13 Feb 2025 | 6:33 pmModified: 13 Feb 2025 | 6:33 pm

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार द्वारा देश को प्रगति के पथ पर ले जाने के कारण राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को अगले आम चुनाव में 400 सीट मिलेंगी जबकि विपक्ष की सीट कम होंगी।

राज्यसभा में बजट 2025-26 पर आम चर्चा में भाग लेते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री अठावले ने कहा, ‘‘यह ऐसा बजट है जो न केवल सामाजिक न्याय बल्कि आर्थिक न्याय भी प्रदान करता है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘इस बार राजग की सीट कम हुई हैं लेकिन अगली बार हम 400 सीट तक पहुंचेंगे और आपकी सीट घटती रहेंगी जबकि हमारी सीट बढ़ेंगी और हम देश को प्रगति की दिशा में ले जाएंगे। यह सामाजिक न्याय देने वाला बजट है और इसलिए मैं इसका समर्थन करता हूं।’’

बजट को बहुत मजबूत करार देते हुए उन्होंने कहा कि सभी मंत्रालयों को बजट में अच्छी खासी धनराशि आवंटित की गई है।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नेता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया कि उनकी पार्टी में संसद का कोई निर्वाचित सदस्य नहीं होने के बावजूद उन्हें मंत्री पद दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे तीसरी बार मंत्री बनने का अवसर मिला है। प्रधानमंत्री मोदी, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर में विश्वास करते हैं।’’

उन्होंने बताया कि मुंबई के इंदु मिल में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से डॉ बाबासाहेब आंबेडकर का स्मारक बनाया जा रहा है, जिसमें उनकी 350 फुट की प्रतिमा होगी।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र माधव

माधव

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: राजग अगले चुनाव में 400 सीट जीतेगा: केंद्रीय मंत्री अठावले

People also search for:Budget discussion
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm
हमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं

हमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं

30 Sept 2026 | 5:20 pm
‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग

‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग

30 Sept 2026 | 5:16 pm