करीब 90 हजार नए कोरोना पॉजिटिव के साथ देश में संक्रमितों की संख्या 43 लाख के पार, बीते 24 घंटे में 1,115 ने तोड़ा दम

Ads

करीब 90 हजार नए कोरोना पॉजिटिव के साथ देश में संक्रमितों की संख्या 43 लाख के पार, बीते 24 घंटे में 1,115 ने तोड़ा दम

  •  
  • Publish Date - September 9, 2020 / 05:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

नई दिल्ली। देश में कोरोना का ब्रेक फेल हो गया है। लगातार बड़ी संख्या में मरीज सामने आ रहे हैं।  भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 89,706 नए मामले सामने आए और 1,115 मौतें हुई हैं।

पढ़ें- कोविड सेंटर से हत्या का आरोपी फरार, पुलिस ने किया 10 हजार का इनाम घोषित

पढ़ें- रायपुर में फीवर क्लीनिक का शुभारंभ करेंगे विकास उपाध्याय, शुरुआती ल.

कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 43,70,129 हो गई है जिसमें 8,97,394 सक्रिय मामले, 33,98,845 ठीक / डिस्चार्ज/ माइग्रेट और 73,890 मौतें शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है।

पढ़ें- मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 50 हजार के पा…

वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक (8 सितंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 5,18,04,677 सैंपल टेस्ट किए गए जिनमें से 11,54,549 सैंपल मंगलवार को टेस्ट किए गए।