नयी दिल्ली, 10 नवंबर (भाषा) बिहार विधानसभा चुनाव में करीब सात लाख मतदाताओं ने अब तक ”नोटा” (इनमें से कोई नहीं) का विकल्प चुना है। ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
ये भी पढ़ें- डॉक्टरों को चकमा देकर फरार हुआ कोरोना संक्रमित कैदी, मेकाहारा में च…
चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 6,89,135 लोगों अथवा 1.69 फीसदी मतदाताओं ने नोटा के विकल्प को चुना है और इन मतदाताओं ने किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान नहीं किया।
ये भी पढ़ें- डीएमई के आश्वासन पर टली संविदा डॉक्टरों की हड़ताल, वेतन विसंगति दूर…
ईवीएम में वर्ष 2013 में ”नोटा” के विकल्प की शुरुआत की गई थी, जिसका अपना अलग चिह्न है। भाषा शफीक नेत्रपाल