NEET 2026 Re-exam Date : पेपर लीक कांड के बाद सरकार ने बदला पूरा सिस्टम! NEET री-एग्जाम की तारीख के साथ शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, जानें अब कैसे होगी पूरी परीक्षा

नीट पेपर लीक कांड के बाद Dharmendra Pradhan ने बड़ा ऐलान किया है। 21 जून 2026 को NEET की दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी और अगले साल से यह परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन मोड में कराई जाएगी। सरकार ने कहा है कि छात्रों के भविष्य से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

NEET 2026 Re-exam Date : पेपर लीक कांड के बाद सरकार ने बदला पूरा सिस्टम! NEET री-एग्जाम की तारीख के साथ शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, जानें अब कैसे होगी पूरी परीक्षा

NEET 2026 Re-exam Date / Image Source : FILE

Modified Date: May 15, 2026 / 12:28 pm IST
Published Date: May 15, 2026 11:43 am IST
HIGHLIGHTS
  • 21 जून 2026 को NEET UG की दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • छात्रों को री-एग्जाम में 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
  • अगले वर्ष से NEET परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन मोड में होगी।

नई दिल्ली : NEET 2026 Re-exam Date नीट पेपर लीक कांड के बाद देश के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है।सरकार ने 3 मई को हुए परीक्षा को रद्द कर अब नई तारीख का ऐलान कर दिया है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ किया कि अब 21 जून को नीट की दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने नीट परीक्षा के पैटर्न को लेकर अब तक का सबसे बड़ा फैसला लिया है। अब अगले साल से परीक्षा पूरे तरीके से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी

21 June NEET Exam अगले साल से ऑनलाइन होगी परीक्षा

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि सरकार पेपर लीक के मामलों को लेकर बेहद गंभीर है। इस बार 21 जून को होने वाली परीक्षा में छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। साथ ही, उन्होंने एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा कि अगले साल से नीट की परीक्षा पेन-पेपर मोड के बजाय पूरी तरह ऑनलाइन (Computer Based) आयोजित की जाएगी।

” सुरक्षित हाथों में है NTA”

नासिक से शुरू हुआ पेपर लीक का यह जाल राजस्थान, उत्तराखंड और केरल तक फैल गया था, जिसकी जांच अब सीबीआई (CBI) कर रही है। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि एनटीए (NTA) सुरक्षित हाथों में है और जीरो गड़बड़ी के लक्ष्य के साथ माफियाओं के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। Dharmendra Pradhan Press Conference सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। पेपर लीक के मास्टरमाइंड की तलाश तेज कर दी गई है और हर एंगल से जांच जारी है।

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.