नीट परीक्षा पर रोक लगनी चाहिए: द्रमुक

नीट परीक्षा पर रोक लगनी चाहिए: द्रमुक

नीट परीक्षा पर रोक लगनी चाहिए: द्रमुक
Modified Date: July 28, 2026 / 05:03 pm IST
Published Date: July 28, 2026 5:03 pm IST

नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) चिकित्सा शिक्षा संस्थानों में प्रवेश के लिए होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को अनावश्यक बताते हुए द्रमुक ने मंगलवार को कहा कि इस परीक्षा रोक लगनी चाहिए क्योंकि इसमें एकरूपता नहीं है।

लोकसभा में ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026’ पर चर्चा में भाग लेते हुए द्रविण मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के सांसद दयानिधि मारन ने कहा कि नीट परीक्षा की शुरुआत से लेकर अब तक उनके राज्य तमिलनाडु समेत पूरे देश में अनेक छात्र आत्महत्या कर चुके हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह इस बात को दर्शाता है कि नीट परीक्षा से क्या हालात हो गए हैं।’’

मारन ने कहा कि सरकार मुख्य मुद्दे का समाधान ही नहीं कर रही है और मुद्दा कानून का नहीं बल्कि नीट का है जिसकी आवश्यकता ही नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘नीट में एकरूपता नहीं है। यह छात्रों के लिए नहीं है। इस पर रोक लगाई जानी चाहिए।’’

मारन ने कहा, ‘‘अगर कांग्रेस ने नीट लाकर गलती की तो आप इसे थोपकर दूसरी गलती कर रहे हैं। नीट हमारे बच्चों पर मत थोपिए। इसे रोकिए।’’

उन्होंने कहा कि द्रमुक ने तमिलनाडु में नीट का शुरू से विरोध किया है और लगातार इस बात को कहती रही है कि नीट नहीं चाहिए।

द्रमुक सांसद ने कहा, ‘‘हम कह रहे हैं कि हमें नीट नहीं चाहिए। आप अड़े क्यों हैं। आप गलती कर रहे हैं। यह परीक्षा हमारे युवाओं और बच्चों के खिलाफ है।’’

भाषा वैभव माधव

माधव


लेखक के बारे में