नीट-यूजी पुन: परीक्षा के छात्रों को डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा दी जाएगी: रेखा गुप्ता

नीट-यूजी पुन: परीक्षा के छात्रों को डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा दी जाएगी: रेखा गुप्ता

नीट-यूजी पुन: परीक्षा के छात्रों को डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा दी जाएगी: रेखा गुप्ता
Modified Date: May 29, 2026 / 01:21 pm IST
Published Date: May 29, 2026 1:21 pm IST

नयी दिल्ली, 29 मई (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि मेडिकल में प्रवेश के लिए 21 जून को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2026 की पुन: परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में मुफ्त यात्रा का विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा।

गुप्ता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पुनः परीक्षा के लिए यह सुविधा वैध प्रवेश पत्र धारकों को प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘21 जून को होने वाली नीट (यूजी) 2026 परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों का समर्थन करने के लिए दिल्ली सरकार वैध प्रवेश पत्र प्रस्तुत करने पर सभी डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी।’’

गुप्ता ने नीट परीक्षा के सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इतने महत्वपूर्ण दिन पर किसी भी छात्र को असुविधा नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘(ईश्वर से कामना है कि) उनकी मेहनत और लगन उन्हें सफलता दिलाए।’’

पेपर लीक के आरोपों के बीच 12 मई को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने मेडिकल में प्रवेश के लिए तीन मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को रद्द कर दिया। नीट की पुनर्परीक्षा 21 जून को निर्धारित की गई है।

पेपर लीक के आरोपों की जांच सीबीआई कर रही है।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में