गोवा में होली के बाद शपथ लेगी भाजपा की नयी सरकार: तनावडे

गोवा में होली के बाद शपथ लेगी भाजपा की नयी सरकार: तनावडे

गोवा में होली के बाद शपथ लेगी भाजपा की नयी सरकार: तनावडे
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: March 14, 2022 6:53 pm IST

पणजी, 14 मार्च (भाषा) गोवा भाजपा के अध्यक्ष सदानंद शेत तनावडे ने सोमवार को कहा कि राज्य की नयी सरकार 18 मार्च को आने वाले होली के त्योहार के बाद शपथ लेगी। होली के बाद ही उन तीन अन्य राज्यों में भाजपा की नयी सरकार भी शपथ लेगी, जहां हाल में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत मिली है।

तनावडे ने पत्रकारों से कहा, ”गोवा में होली के बाद नयी सरकार शपथ लेगी। इसके बाद ही उन तीन राज्यों की भाजपा सरकार भी शपथ लेगी, जहां पार्टी को हाल में हुए विधानसभा चुनाव में जीत मिली है।”

हालांकि उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह की तिथि नहीं बताई।

तनावडे ने कहा कि गोवा के राज्यपाल पहले ही गणेश गोवंकर को विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष के तौर पर शपथ दिला चुके हैं।

गोवा विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक 15 मार्च को शपथ लेंगे। इस दिन मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल खत्म होना है।

राज्यपाल ने मंगलवार को विधानसभा का सत्र आहूत किया है।

भाषा जोहेब उमा

उमा


लेखक के बारे में