तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले 1,300 से कम

तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले 1,300 से कम

तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले 1,300 से कम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: October 12, 2021 10:19 pm IST

चेन्नई/हैदराबाद, 12 अक्टूबर (भाषा) तमिलनाडु में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले जहां 1,300 से कम दर्ज किये गए, वहीं तेलंगाना में 196 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही तेलंगाना में कोविड-19 से एक और मरीज की मौत हो गई।

तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले एक दिन में संक्रमण के 1,289 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 26,80,857 हो गए। विभाग ने बताया कि 18 और मरीजों की मौत के बाद महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 35,814 हो गई।

तमिलनाडु में अब तक कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद 26,29,201 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 15,842 मरीज उपचाराधीन हैं। इस बीच, तेलंगाना के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, 196 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले बढ़कर 6,68,266 हो गए।

पिछले एक दिन में एक और मरीज की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,933 हो गई। राज्य में अब तक 6,60,143 लोग संक्रमण का शिकार होने के बाद ठीक हो चुके हैं और अभी 4,190 मरीज उपचाराधीन हैं।

भाषा

यश माधव

माधव


लेखक के बारे में